राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर -बलरामपुर संघर्षशील प्रेरक पंचायत कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा बुधवार को हाईस्कूल मैदान में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के दिन प्रेरक संघ के द्वारा काला दिवस के रूप में मनाया गया। प्रेरक संघ के जिला अध्यक्ष नरेश यादव जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को बड़ी संख्या में प्रेरक पंचायत कल्याण संघ के लोग हाई स्कूल मैदान में विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शन के पश्चात प्रेरक संघ ने पैदल रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया कि साक्षरता मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत विगत 10 से 12 वर्ष अल्प मानदेय दो हजार रुपए में कार्य करने वाले गांव के प्रेरकों को 31 मार्च 2018 को बेरोजगार कर दिया गया था। जबकि उस समय के वर्तमान मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़कर 8 सितंबर 2018 को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ आए थे तो उनके द्वारा आन द रिकार्ड कहा गया था कि नई साक्षरता योजना से प्रेरकों को नहीं निकाला जाएगा बल्कि उन्हें स्थाई तौर पर रखा जाएगा। उसके बावजूद भी साक्षरता योजना से प्रेरकों को बाहर कर दिया गया जिसका छत्तीसगढ़ के प्रेरकों के साथ-साथ देश भर में 5 लाख प्रेरक अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस को काला दिवस मनाते हुए साक्षरता मिशन का पुतला दहन करते हुए प्रेरक के द्वारा स्थाई रोजगार के साथ-साथ जिन राज्यों में मानदेय भुगतान नहीं हुआ है विभागीय जांच कराकर तत्काल मानदेय भुगतान करने की बात कही गई। प्रेरक संघ ने कहा कि अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो हम आगे उग्र आंदोलन बाध्य होंगे
वहीं इस काला दिवस कार्यक्रम में
बलरामपुर कोषाध्यक्ष सनित सिंह नंद कुमार वैद्य वीरेंद्र यादव एवं जिले के प्रेरक संघ भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Categorized in: