राजेंद्र ठाकुर बलरामपुर -बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में गाय चराने गई नाबालिक रोजाना की भांति समय पर गाय चरा कर घर को वापस आ जाती थी लेकिन एक अगस्त को नाबालिक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों के द्वारा खोजबीन चालू कर दी गई आसपास पता करने पर परिजनों को पता चला कि आरोपी बड़का गांव निवासी रामजीत चेरवा के द्वारा नाबालिग को भगा कर जंगल की तरफ ले जाते देखा गया वहीं पुलिस को परिजनों ने बताया की चौंगइ मोड़ के पास हमें अपनी लड़की मिली है और आरोपी लड़की को छोड़ फरार हो गया वहीं परिजनों ने चलगली पुलिस को बताया कि नाबालिग गाय चराने गई थी और वही आरोपी के द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर ले गया और नाबालिक के साथ दुष्कर्म जैसे घटना को अंजाम भी दिया वहीं तत्काल चलगली पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के खिलाफ धारा363,366,376(2) एवं पास्को एक्ट के तहत विवेचना में लिया गया और पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस के अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी गई और वह और वही तत्काल 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड में जेल भेज दिया गया इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील तिवारी , प्र.आर फूलचंद पलांगे, आर पंकज पटेल, विजय गुप्ता, सचित कुशवाहा ,बंघेश्वर राम, सुकेन्द्र खेर ,अनूप खलखो सक्रिय योगदान रहा ।

Categorized in: