रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)–  नगर में एक बार फिर नशीली कफ सिरप का सेवन करने वालों की संख्या बढ़ रही है इसे इस प्रकार समझा जा सकता है कि नगर के कई स्थानों पर नसीले कफ़ सिरप की सीसीया प्रतिदिन बड़ी संख्या में फेंकी हुई रहती हैं। यह बहुत गंभीर बात है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीला कफ सिरप आखिर कैसे नशेड़ीयो तक पहुंच रहा है और आखिर पुलिस कैसे नहीं नशीली कफ सिरप का नेटवर्क को ध्वस्त कर पा रही है।
              

                   गौरतलब है कि नगर के दर्जनों स्थानों पर बड़ी संख्या में नशीली कफ सिरप कि खाली सीसिया देखी जा सकती है स्थिति ऐसी है कि प्रतिदिन नशीली कफ सिरप की खाली सीसियो की संख्या बढ़ रही है नगर के शिव मंदिर घाट, महामाया मंदिर घाट, राम मंदिर घाट पुरानडीह पुल के समीप सहित पलटन घाट, जलकेस्वर, वन वाटिका में प्रतिदिन नशीली कफ सिरप कि सीसिया फेकी जा रही हैं स्थिति ऐसी है कि नशीली कप सीरप कि सीसिया कबाड़ चुनने वाले एक-दो दिन में ही उसे उठा लेते हैं परंतु इसके बाद भी लगातार सिसियो का बड़ी संख्या में मिलना इस बात का स्पष्ट करता है कि नगर में नशीली कफ सिरप का गिरोह सक्रिय है जो नगर के नशेड़ीयो को लगातार नशीला कफ सिरप उपलब्ध करा रहा है आखिर में कैसे पुलिस के हाथ इन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं पुलिस नशीली कप सिरप के गिरोह को कैसे नहीं खत्म कर पा रही है यह भी एक बड़ा प्रश्न बना हुआ है ?

छोटी-मोटी घटनाओं को आए दिन देते हैं अंजाम….. नशीली कफ सिरप का सेवन करने के बाद नशेड़ी आए दिन छोटी-मोटी घटनाओं को अंजाम देते हैं जो थाने तक नहीं पहुंच पाती है यहां तक कि जब नशेड़ीयो के पास नशीला कफ सिरप खरीदने के लिए पैसा खत्म हो जाता है ऐसे में वह चोरी करने से भी गुरेज नहीं करते हैं यदि नशेड़ी के विरुद्ध ठोस कार्यवाही पुलिस नहीं करती है तो वह बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकते हैं।

नाबालिग भी गिरफ्त में……  नशीला कप सिरप के गिरफ्त में नाबालिग भी तेजी से आ रहे हैं कई बार नगर में नाबालिगों का झुंड नशीला कफ सिरप का सेवन करते देखा जा सकता है यहां तक कि इन्हें नाबालिगों के द्वारा कई बार छोटी मोटी घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा है परंतु लोग नाबालिग समझकर इन्हें छोड़ दे रहे हैं जो कभी भी बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकते हैं।

छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे गोदरमाना में पकड़ा गया था नशीला कफ सिरप का जखीरा……. कुछ माह पूर्व झारखंड के गोदरमाना में जो रामानुजगंज से सटा हुआ है वहां नशीला कप सिरप का जखीरा झारखंड पुलिस ने बरामद किया था आशंका थी कि वह नशीला कफ सिरप छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्रों में खपाने के लिए लाया गया था।

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार के नगर में नशीला कफ सिरप का सेवन करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है जिसमें नाबालिक बच्चे भी सम्मिलित है इस पर सख्ती से रोक लगाए जाने की आवश्यकता है पुलिस को तत्परता से इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए।

पार्षद राजेश सोनी ने कहा कि नगर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन नशीला कफ सिरप का खाली सीस फेंका जा रहा है जो इस बात का परिचायक है कि नगर में किस प्रकार से नशीला कफ सिरप का सेवन यहां के युवा कर रहे हैं इसे रोके जाने एवं समझाइश दिए जाने की आवश्यकता है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद दुबे ने कहां की नगर में जिस प्रकार से नशीला कप सिरप का सेवन का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है यह बहुत चिंता का विषय है नशेड़ीयो के द्वारा आए दिन छोटी-मोटी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है वह कभी भी बड़ी घटना भी कर सकते हैं ऐसे में पुलिस को इस ओर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता।

सेवानवृत्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुदर्शन दुबे ने कहा कि नगर में नशीला कफ सिरप आसानी से उपलब्ध हो रहा है इसका जीता जागता प्रमाण यह है कि नशेड़ी प्रतिदिन नशीले कप सिरप का सेवन करते देखे जा सकते हैं इसपर तत्परता से पुलिस प्रशासन को ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

Categorized in: