रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर में विगत 3 माह में 4 मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं परंतु अभी तक पुलिस चोरी की घटना कि सुराग नहीं तलाश सकी है जिससे लोगों में भय का माहौल है वहीं नगर में मोबाइल चोरी की भी दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं इसमें भी पुलिस को सफलता नहीं मिली है। वही नगर के वार्ड क्रमांक 13 एवम 14 के दो युवक गढ़वा पुलिस के द्वारा मोटरसाइकिल चोरी में पकड़ा गया है जिसके द्वारा कई मोटरसाइकिल चोरी करने की बात बताई गई यदि पुलिस उन लोगों से पूछताछ करती है तो चोरी के सुराग लग सकते हैं।
गौरतलब है कि करीब 1 माह पूर्व नगर के वार्ड क्रमांक 14 निवासी कृष्णा गुप्ता के घर के बाहर रखी मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई थी वही करीब 2 माह पूर्व सफाई कर्मी की भी मोटरसाइकिल दिनदहाड़े गांधी चौक से गायब हो गई थी इसी प्रकार मोटरसाइकिल चोरी की अन्य घटनाएं भी नगर में हुई है परंतु पुलिस के द्वारा अभी तक कोई सुराग नहीं ढूंढ सकी है जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं एक ओर लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं हो रही है वहीं दूसरी ओर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने का भी आरोप लग रहा है।
थाना से 500 मीटर की दूरी पर भी हुई चोरी की घटना…… 2 जून को थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर वार्ड क्रमांक 7 में न्यू डायमंड ड्राई क्लीनिंग दुकान के सामने से मोहम्द हाकिम अंसारी की हीरो डीलक्स दिनदहाड़े चोरी हो गई थी इसका भी आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया है पुलिस अभी भी इसका सुराग लगाने में अक्षम साबित हुई है।
2 दिन बाद हुई कृष्णा गुप्ता कि यहां मोटरसाइकिल चोरी……. मोहम्मद हकीम अंसारी की मुश्किल चोरी की घटना के 2 दिन बाद ही वार्ड क्रमांक 14 निवासी कृष्णा गुप्ता की पैशन प्रो मोटरसाइकिल हमेशा की भांति घर के बाहर खड़ी थी जिसे अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया जिसकी रिपोट कृष्णा गुप्ता के द्वारा थाने में करा दी गई थी परंतु इनका भी आज तक कोई पता नहीं चल पाया है। कृष्णा गुप्ता के मोटरसाइकिल चोरी की घटना के 4 दिन के बाद एक और मोटरसाइकिल की चोरी की घटना हुई परंतु पुलिस अभी भी हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
नगर के सबसे व्यस्त क्षेत्र से भी हुई दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटना….. नगर के सबसे व्यस्त क्षेत्र माने जाने वाले गांधी चौक से सफाई कर्मी प्रमोद कुमार जो प्रतिदिन की भांति ड्यूटी करने मोटरसाइकिल से आता था वह 16 मई को भी ड्यूटी करने आया था जहां पलक झपकते चोरों के द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई रामानुजगंज थाने में मामला पंजीबद्ध भी हुआ परंतु कोई सुराग पुलिस नहीं लगा पाई।
रामानुजगंज के दो युवक अंतरराज्य मोटरसाइकिल चोर गिरोह मे थे सम्मिलित, गढ़वा में हुए गिरफ्तार……… रामानुजगंज के राहुल कश्यप एवं एवं आकाश शर्मा को गढ़वा पुलिस के द्वारा गढ़वा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याणपुर से दो मोटरसाइकिल चोरी की घटना में संलिप्त पर पकड़ा गया जिनके द्वारा गिरोह में अन्य सदस्य होने व छत्तीसगढ़ एवं झारखंड से मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही गढ़वा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार इन दो युवकों से यदि रामानुजगंज पुलिस पूछताछ करती है तो नगर में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के सुराग लग सकते हैं। अंतरराज्य मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा गढ़वा एसडीओपी अवध कुमार यादव ने 8 जुलाई को आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश खलखो ने बताया कि अभी मामले की पतासाजी की जा रही है अभी तक चोर पकड़ में नहीं आ पाए हैं।
