.

रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- विधायक बृहस्पत सिंह आज अपनी पत्नी व पूर्व जनपद अध्यक्ष शीला सिंह एवं अपने दोनों पुत्रों के साथ स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर आम लोगों के समान लाइन में लगकर कोरोना का पहला टिका लगवाया।

इस अवसर पर बृहस्पत सिंह ने कहा कि कोरोना टीका पूर्णतः सुरक्षित है हम सभी को कोरोना टीका लगाए जाने की आवश्यकता है तभी हम कोरोना के खिलाफ चल रहे जंग में सफलता प्राप्त करेंगे। श्री सिंह ने सभी से कोरोना टीका लगवाए जाने की अपील की। इस दौरान उनकी पत्नी शीला सिंह पुत्र अमरदीप सिंह व डॉ अमरेश सिंह ने भी पहला कोरोना टीका लगवाया।

Categorized in: