बेलगाम महंगाई और उससे निपटने में केंद्र सरकार की विफलता के विरुद्ध में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन

अंबिकापुर. देश में बेलगाम महंगाई और उससे निपटने में केंद्र सरकार की विफलता के विरुद्ध अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सड़कों पर मुहिम चलाने का निर्णय लिया है। पार्टी ने इसके लिए एक समयबद्ध विरोध प्रदर्शन का सिलसिला प्रारंभ करने का निर्णय लिया है, ताकि केंद्र सरकार आम जनता को महंगाई से राहत देने की दिशा में कदम उठाए। इसके तहत पार्टी संगठन ने मंगलवार को विकासखंड स्तर से विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला प्रारंभ कर दिया है जो 17 जुलाई तक चलेगा। इस तारत य में मंगलवार को ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी अ िबकापुर शहर द्वारा खरसिया रोड स्थित अ िबका पेट्रोल पंप और बनारस रोड स्थित बाबरा पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अ िबकापुर शहर के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक स्तर पर पेट्रोल पंपों में धरना प्रदर्शन के साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र सरकार को जगाने के लिए कार्यकर्ता थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। दिनांक 14 जुलाई को जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन और 17 जुलाई को राज्यस्तरीय विरोध प्रदर्शन की कार्ययोजना की जानकारी भी उनके द्वारा दी गई। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित दर्जा प्राप्त केबिनेट मंत्री और श्रम मंडल के अध्यक्ष शफ अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार हठधर्मिता से कार्य कर रही है और आमजन की नहीं सुन रही है। ये सरकार को जगाने का प्रयास है।

Categorized in: