0 बैंक प्रबंधक एवं प्रशासन की ढिलाई का खामियाजा भुगत रहीं जनता

ओडगी। विकास खंड मुख्यालय ओडगी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आधार कार्ड के माध्यम से पैसा निकालने के नाम से केन्द्रों की बाढ लग गयी है जिसमे लोग शासकीय बैंको के साथ ही भारी संख्या में लोग प्राईवेट बैंको की आईडी लेकर आधार कार्ड से पैसा निकासी एवं जमा का कार्य कर रहे है जहाँ इस ओर प्रशासनिक कडाई नहीं होने के कारण इन ग्राहक सेवा केन्द्रों मे भोली भाली जनता ठगी की शिकार हो रहीं है। वहीं कई शिकायत मिलने के बाद भी बैंक प्रबंधक इस ओर कोई कार्यवाही करते नजर नहीं आती है जिससे इन लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ है और आये दिन लोग इन केन्द्रों मे ठगी का शिकार हो रहे हैं । कहीं राशि निकालने गये लोगों के खाते से अधिक राशि निकाल ली जाती है तो कही बायलेंस चेक करते समय राशि खाते से निकाल लेते है। वहीं इसके साथ साथ ग्राहकों से अलग से राशि निकालने के नाम पर कमीशन लिया जाता है जिससे लोगों का भरोसा दिन पर दिन बैंक के द्वारा खोलवाये गये ग्राहक सेवा केन्द्रों से उठते जा रहा हैं ।

0 से पासबुक प्रिंट नहीं

ओडगी मुख्यालय मे स्थित सेन्ट्रल बैंक एवं ग्रामीण बैंक की शाखा में ग्राहकों की पासबुक प्रिंट सालों से नहीं किया जा रहा है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोग पासबुक प्रिंट नहीं होने के कारण आधार कार्ड के माध्यम से अंगूठा लगा कर निकाले पैसा की जानकारी जैसे कितना पैसा बचा है या ग्राहक सेवा केन्द्र वाला ज्यादा तो नहीं निकाल लिया है इसकी जानकारी उन्हे नहीं मिल पाती है। यहां बैंक की अव्यवस्था के कारण भी लोग ठगी का शिकार हो रहें हैं क्योकि बैंको मे रोज ग्राहक पासबुक प्रिंट कराने को चक्कर लगाते रह जाते है लेकिन शाखा प्रबंधक के द्वारा प्रिंटर खराब है कह कर वापस कर दिया जाता है और इधर इसका फायदा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से ग्राहक सेवा केन्द्र वाले उठाते नजर आते है। और ग्राहकों को पासबुक प्रिंट नहीं होने के कारण पता नहीं चल पाता है।

0 महिला हुई ठगी की शिकार

ओडगी मुख्यालय मे ग्राहक सेवा केन्द्र मे खाते मे राशि चेक कराने पहुंची ग्राम चपदा निवासी महिला रजमतिया कुर्रे ने ओडगी थाना मे एक ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक पर आरोप लगाते हुए राशि चेक करने के नाम से कई बार अंगूठा लगवाने और खाते से 60 हजार रूपये आहरित करने का आरोप लगाते हुए थाने मे आवेदन देकर राशि दिलाने और कार्यवाही की मांग कि है। लेकिन एक सप्ताह बाद भी इस पर ओडगी थाने के द्वारा कोई कार्यवाही नही किया गया। जहाँ जांच का हवाला देकर मौन बैठे हुए हैं ।

इस संबंध में थाना प्रभारी आर.एस. पैकरा से पूछा गया तो उन्होंने कहां की बैंक से डिटेल्स मांगा गया है जानकारी मिलने पर जल्द कार्यवाही की जाएगी।

Categorized in: