मनेंद्रगढ़ ! मनेन्द्रगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम घुटरा में जमीन संबंधी विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई थी जिस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है तथा घटना में उपयोग की गई टांगी को भी बरामद कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सचिन सिंह ने बताया कि राम सिंह बैगा आत्मज अमर साय बैगा सलवा घुटरा थाना मनेन्द्रगढ निवासी मनेंद्रगढ़ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 24 जून 2021 को सुबह करीब 10 -11 बजे फुलकुवंर अपनी बकरी चराने सोमाढोडा जंगल गई थी ! शाम तक वापस घर नही आने पर पता तलाश की जा रही थी । 25 जून 2021 की सुबह 5 बजे सोमाढांडा जंगल के नाला में फुलकुवंर की लाश पडी़ मिली। उसके गर्दन में पीछे तरफ किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या कर नाला में फेंक दिया गया था। रिपोर्ट पर मामले में पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सम्पूर्ण तथ्यों से पुलिस अधीक्षक कोरिया चन्द्रमोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ कर्ण कुमार उके को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व व दिशा निर्देश पर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया व संदेहियो से पूछताछ किया गया। जांच दौरान यह बात सामने आई कि मृतिका फुलकुवंर और बैजनाथ बैगा के बीच पूर्व में भी जमीन संबधी विवाद हो चुका है। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने बैजनाथ से पूछताछ की तो वह पुलिस को बताया कि कुछ महिने पूर्व जमीन संबधी निर्णय फुलकुंवर के पक्ष में आया था। फुलकुवंर उसे अपने जमीन से हटाने की बात कह रही थी! जिससे वह काफी आहत था और मृतिका को जान से मारने के ताक मे था। 24 जून 2021 को वह सूरज के साथ मछली मारकर दोपहर करीब ढाई-तीन बजे वापस आ रहा था तभी उसकी नजर नाला के किनारे बकरी चराते हुये फुलकुवंर पर पड़ी आसपास कोई नही था मौका पाकर वह अपने पास रखी टांगी से फुलकुवंर के गर्दन के पीछे दो बार वार किया जिससे फुलकुवंर जमीन में गिर गई और उसकी मौत हो गई ! वह सूरज के साथ मिलकर फुलकुवंर के शव को उठाकर नाला में झाडी के बीच छुपा दिया। पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी को जप्त कर आरोपियो बैजनाथ व सूरज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सचिन सिंह , सउनि आर.आर. भगत , आर. एन.गुप्ता , आरक्षक इस्ताक खान , प्रमोद यादव , राकेश शर्मा , जितेन्द्र ठाकुर , राजेश रगडा , पुरूषोत्तम बघेल , रामप्रकाश राजवाडे , आनन्द का सराहनीय योगदान रहा।

Categorized in: