ग्रामीण क्षेत्र में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए एसडीएम ने ग्रामीणों को किया प्रेरित

मनेंद्रगढ़ ! राज्य शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने व योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन करने हेतु शनिवार को एसडीएम मनेंद्रगढ़ नयनतारा सिंह तोमर ने ग्रामीण स्तर के समस्त विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनो॑ की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरे मनोयोग के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने का निर्देश दिया !

इस संबंध में एसडीएम मनेंद्रगढ़ नयनतारा सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक मिले इसके लिए कलेक्टर द्वारा जिला स्तर के अधिकारियों को सेक्टर बनाकर पंचायतों को आवंटित किया गया है ! उन्होंने बताया कि कोरिया जिले में कुल 363 ग्राम पंचायत है जिन्हें 6 – 7 पंचायत मिलाकर 1 सेक्टर में विभाजित किया गया है और प्रत्येक सेक्टर को जिला स्तर के अधिकारियों को कलेक्टर द्वारा आवंटित किया गया है जिससे ग्रामीण स्तर पर संचालित सभी कार्य ठीक से हो सके और ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिल सके ! एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर ने बताया कि उन्हें मनेंद्रगढ़ विकासखंड की 7 पंचायतें आवंटित की गई हैं जिनमें केल्हारी, बिछिया टोला, मनवारी, डुगला, कछौड़, पहाड़ ह॑सवाही एवं डा॑ड हंसवाही प॑चायत शामिल है॑! उन्होंने शनिवार को केल्हारी, डुगला, मनवारी तथा बिछिया टोला पंचायत का भ्रमण किया! इस दौरान उन्होंने केल्हारी में ग्रामीण स्तर के आर आई, पटवारी, राजस्व निरीक्षक, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अधिकारी, उप स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, हैंडपंप मैकेनिक, मितानिन की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिया तथा शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन शासन के म॑शा अनुरूप जिला कलेक्टर के निर्देशन में पूरी ईमानदारी के साथ करने को निर्देशित किया! बैठक में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा राजीव गांधी किसान योजना की जानकारी दी गई एवं धान के बदले धान व धान के साथ अन्य फसल लेने व वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया गया ! एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को कोविड-19 के वैक्सीनेशन प्लानिंग तैयार कर ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन करवाने हेतु निर्देशित किया ! बैठक के दौरान एसडीएम ने मितानिन पेटी का निरीक्षण किया जिसमें मेट्रो गोली, आयरन गोली, आयरन सिरप व कोट्रीन गोली नहीं पाई गई! एसडीएम ने बीएमओ को तत्काल सभी दवा मितानिन पेटी में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया ! बैठक में केल्हारी ग्राम पंचायत की कार्यकर्ता व मितानिन द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा एमसीपी कार्ड का वितरण नहीं होने के कारण मातृ वंदना योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को नहीं मिल पा रहा है ! एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को फील्ड में एमसीपी कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ! उन्होंने पीएचई विभाग के एसडीओ को सभी हैंडपंप में सोडियम हाइड्रोक्लोराइड डालने के निर्देश दिया ! विद्युत विभाग के लाइनमैन व हेल्पर को केल्हारी मुख्यालय में रहने का निर्देश दिया! बैठक में एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन को अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कराने व प्रत्येक गर्भवती महिला का हिमोग्लोबिन की जानकारी अलग से संधारित करने के निर्देश दिए ! एसडीएम ने समस्त ग्राम वासियों से कोविड-19 वैक्सीनेशन शत प्रतिशत कराने का आग्रह किया !

Categorized in: