राजेंद्र ठाकुर बलरामपुर– बलरामपुर सर्व नाई समाज के जिला अध्यक्ष ने आज बलरामपुर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद जिला अध्यक्ष सूरज देव ठाकुर ने बलरामपुर कलेक्टर को अवगत कराया कि बलरामपुर जिले में सर्व नाई समाज के द्वारा प्रत्येक शनिवार को अपने सैलून दुकान बंद रखने का निर्णय लिया गया था जो कई वर्षों से यथावत जारी है लेकिन हाल ही में हुए लॉकडाउन के बाद मिली छूट में बलरामपुर जिले में रविवार को साप्ताहिक बंदी की घोषणा की गई है जिसके साथ ही नाई समाज के सैलून दुकान शनिवार और रविवार 2 दिन बंद होने लगे हैं जिससे समाज के लोगो के सामने आर्थिक स्थिति डगमगाने लगी है। जिसे देखते हुए अध्यक्ष ने रविवार को सैलून दुकानों को छूट प्रदान करने की बात कही जिलाध्यक्ष की बातों पर विचार करते हुए बलरामपुर कलेक्टर ने इस मसले पर विचार करने की बात कही। बलरामपुर जिला अध्यक्ष सूरज देव ठाकुर राजेंद्र ठाकुर हरिहर ठाकुर पप्पू ठाकुर चंद्रिका ठाकुर सहित तमाम लोग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे।

Categorized in: