राजेंद्र ठाकुर बलरामपुर- जिला मुख्यालय बलरामपुर में आज अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व अजय किशोर लकड़ा ने माँ स्वीट्स एवं भोजनालय को सील कर दिया है। बलरामपुर जिले में आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है जहां व्यापारी प्रतिष्ठानों के लिए सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक शर्तों के आधार पर के समय निर्धारित की गई है। आज नगर पालिका परिषद के द्वारा मुनादी कराकर व्यापारियों से अपील भी की गई थी कि जारी आदेश अनुसार ही अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान को खुले और बंद करें अगर इन नियमों का पालन नहीं करते हुए पाए जाने पर सीलबंद की कार्यवाही के साथ-साथ अर्थदंड की भी कार्यवाही की जायेगी है। जहा आज अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व को सूचना प्राप्त हुई की माँ स्वीट्स एवं भोजनालय देर शाम तक अपने प्रतिष्ठान का संचालन कर रहा हैम सूचना पर बलरामपुर अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं राजस्व की टीम बलरामपुर सिटी कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचकर सीलबंद की कार्यवाही की। बलरामपुर अनुविभागीय अधिकारी ने व्यापारियों से अपील की है कि जारी नियमों के आधार पर ही अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को संचालन करें अगर नियमों के विरुद्ध कोई संचालन करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यवाही में बलरामपुर अनुविभागीय अधिकारी के साथ राजस्व निरीक्षक, सिटी कोतवाली प्रभारी सतीश सहारे पटवारी हमीद अंसारी एवं उदय दुबे आरक्षक मौके पर मौजूद रहे।

Categorized in: