रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- आज देढ़ माह के बाद नगर की सभी दुकानें खुली जिसकी खुशी दुकानदारों के चेहरे पर देखते बनी आज पूरे उत्साह के साथ सोशल डिस्टेंसिंग माक्स सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए आज सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोली नगर के दुकानदारों में जागरूकता भी देखने को मिली अधिकांश दुकानदारों के द्वारा अपने दुकान के आगे रस्सी सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए बांध दी है। वही जो ग्राहक माक्स का उपयोग नहीं कर रहे हैं उन्हें समान देने से भी परहेज किया जा रहा है।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए कलेक्टर श्याम धावड़े के द्वारा पूरे जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए लॉकडॉउन लगा दिया गया था जिसे आज से खत्म किया गया नगर में पूरे लॉकडाउन के दौरान किराना दुकान तक नहीं खुली लॉकडाउन खत्म होने के बाद आज जब दुकानें खुली तो दुकानदारों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा सभी उत्साह के साथ अपने-अपने दुकानों को खोलें।

आधा समय करते रहे साफ-सफाई….. आज नगर की सभी दुकानें 45 दिन बाद खुली जिसके कारण अधिकांश दुकानदार आज आधा समय तो सिर्फ दुकान के साफ-सफाई में ही लगा दिए अधिकांश दुकानों में चूहों का आतंक देखा गया तो वहीं पूरे दुकान में मकड़ी का जाली भी लग गया था।

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं दुकानदार……. नगर के सभी दुकानदार में आज लॉकडाउन खत्म होने के बाद जागरूकता भी नजर आई नगर के सभी दुकानदार कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते दिखे अधिकांश दुकानदार के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए दुकान के सामने रस्सी बांधी गई थी वही जो ग्राहक माक्स का उपयोग नहीं किए थे उन्हें सम्मान देने से भी परहेज किया जा रहा था।

शत प्रतिशत लोग कर रहे हैं माक्स का उपयोग………. नगर में सत प्रतिशत दुकानदारों के द्वारा माक्स एवं सैनिटाइजर का प्रयोग किया जा रहा है वही ग्राहकों में भी जागरूकता दिख रही है ग्राहक भी माक्स का उपयोग कर रहे हैं वहीं अनावश्यक रूप से भी लोग घूमने से परहेज कर रहे हैं क्योंकि सभी जान गए कि अभी खतरा टला नहीं है।

सुना रहा बाजार……. डेढ़ माह बाद दुकान खुलने से अनुमान लगाया जा रहा था कि बाजार में बहुत भीड़ रहेगी परंतु ऐसा नहीं रहा दिन भर बाजार सुना रहा इक्का-दुक्का लोग ही खरीदारी के लिए पहुंचते रहे। जब तक झारखंड से ग्राहकों का आना जाना नहीं होगा तब तक रामानुजगंज बाजार इसी प्रकार सुना रहेगा।

Categorized in: