मनेंद्रगढ़ ! नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की अध्यक्ष एवं समाज सेवा में अग्रसर रहने वाली समाज सेविका प्रभा पटेल ने अपने अध्यक्ष की निधि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ के मरीजों हेतु दो कूलर एवं तीन सीलिंग फैन प्रदान किया है ! मिली जानकारी के अनुसार विकराल गर्मी के इस मौसम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ के पुरुष एवं महिला वार्ड में भर्ती मरीजों को गर्मी से परेशान होना पड़ रहा था दोनों ही वार्ड के कूलर व पंखे खराब हालत में पड़े हुए थे जिसके कारण मरीजों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था उनका हाल बेहाल था ! जब इस बात की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल को सोशल मीडिया के माध्यम से मिली तो उन्होंने बिना देरी किए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ के भर्ती मरीजों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए तत्काल मंगलवार को दो कूलर एवं तीन सीलिंग फैन प्रदान किया ! नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के द्वारा प्रदान किए गए दो कूलर एवं तीन सीलिंग फैन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुरुष एवं महिला वार्ड में भर्ती मरीजों को गर्मी से राहत मिल सकेगी ! उल्लेखनीय है कि नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं और समय-समय पर जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करती हैं ! नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल द्वारा दिए गए दो कूलर एवं तीन सीलिंग फैन हेतु अस्पताल प्रबंधन ने सराहना की है ! नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि मरीजों के सुविधाओं के लिए हर संभव मदद की जाएगी ! इस अवसर पर प्रभारी बीएमओ डॉ पोद्दार, नायब तहसीलदार विप्लव श्रीवास्तव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी इरशाद खान, नगर पालिका इंजीनियर पवन साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, पार्षद नागेन्द्र जायसवाल, अजय जयसवाल, मोहम्मद शाहिद, पप्पू हुसैन, इमरान खान, गिरधर जायसवाल, संकेत शर्मा, राजीव रंजन शर्मा आदि उपस्थित रहे! वही कैट व्यापारी संगठन के द्वारा भी समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए स्टेपलाइजर, एग्जास्ट फैन, सीलिंग फैन आदि उपलब्ध कराया गया है !

Categorized in: