बलरामपुर- (राजेन्द ठाकुर) जिले के शंकरगढ़ विकासखंड लोधी निवासी एक आदिवासी युवक के साथ शंकरगढ़ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक द्वारा चोरी के आरोप लगा मारपीट करते हुए हाथ तोड़ दिए जाने की शिकायत सर्व आदिवासी समाज के द्वारा बलरामपुर पुलिस अधीक्षक से की गई है समाज के लोगों ने कहा है कि 5 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं की जाती है तो आदिवासी समाज पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर सहित पीड़ित परिवार के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को अवगत कराया गया है ग्राम लोधी निवासी दीपक खलखो को शंकरगढ़ थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक के द्वारा बिना जांच किए चोरी का आरोप लगाया गया और थाना शंकरगढ़ में पूछताछ के लिए बुलाया गया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी प्रधान आरक्षक द्वारा अपनी पद की रौप दिखाते हुए बेरहमी से पिटाई चालू कर दी थी जिसके कारण उसकी एक हाथ टूट गया चिकित्सक द्वारा जांच उपरांत प्रमाणित किया गया है कि बाएं हाथ कलाई के ऊपर टूट चुका है आदिवासी समाज ने कहा कि पुलिस की कृत्य कुर्ता एवं तानाशाही प्रदर्शित करता है इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है आदिवासी समाज ने आग्रह की है कि उच्च स्तरीय जांच के दौरान दोषि पुलिस कर्मचारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाये।

एडिशनल एसपी प्रशांत कतलम ने बताया कि इसको तत्काल गंभीरता में लिया गया है और इसमें टीम गठित कर जांच किया जा रहा है।

Categorized in: