रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल दत्त चौबे ने जिला शिक्षा अधिकारी से कोरेना ड्यूटी में तैनात शिक्षकों का 50 लाख का बीमा कराए जाने की मांग की है।

                                      श्री चौबे ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन में उल्लेख किया है कि कोरेना महामारी को देखते हुए अन्य राज्यों एवं जिलों में आए प्रवासी मजदूर एवं कामगारों को विद्यालयों एवं अन्य स्थानों में क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाकर रखा जा रहा है जिसमें शिक्षकों की ड्यूटी इन केंद्रों में लगाई जा रही है साथ में बॉर्डर एवं अन्य बैरियर के साथ कंट्रोल रूम से भी ड्यूटी लगाई जा रही है जिससे हम शिक्षकों का संक्रमण का खतरा बढ़ गया है ऐसे में जहां चिकित्सक पुलिस एवं स्वास्थ्य अमला का बीमा कराया गया है वैसे हम लोग का भी 50 लाख का बीमा का प्रावधान किया जाये।

Categorized in: