बलरामपुर (राजेन्द्र ठाकुर)- जिले के सेमरसोत अभ्यारण्य सीतारामपुर के जंगल मे जंगली जानवर का शिकार करने के लिए गए आरोपी सहदेव पिता सराहा उम्र 61 वर्ष ग्राम सीतारामपुर थाना पस्ता को वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा पकड़ा गया। आरोपी जंगल के अंदर कॉपर्टमेंट नंबर आर एफ 490 में जंगली सुवर का शिकार करने के लिए भरमार बंदूक के साथ गया था। आरोपी नाला किनारे घात लगाकर बैठा था, उसी समय गस्त कर रहे वन कर्मियों के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी के पास से 1 नग बंदूक, 6 गोली, बारूद ,चाकू आदि की जप्ती की गई है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 एवम वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 13638/11 दर्ज कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। सेमरसोत के वन कर्मचारियों के द्वारा लगातार बड़े कार्यवाही किये जाने से अपराधियों में भय का माहौल निर्मित हो गया है।

Categorized in: