बलरामपुर- जिला मुख्यालय से महज कुछ ही दूरी पर सेमली लेन्जुवा पारा में आंगनबाड़ी केंद्र में कोरनटाइम सेंटर बनाया गया है। जहा अंबिकापुर निवासी शिक्षक सिया राम भगत की ड्यूटी लगाई गई थी ड्यूटी के दौरान शिक्षक के द्वारा अपने बाइक पर बैठकर मोबाइल से कुछ कार्य किया जा रहा था।इसी दौरान शिक्षक को अटैक आया और शिक्षक मौके पर ही गिर पड़े। शिक्षक तो गिरते देख लोगों ने तत्काल गांव वाले को सूचना दी जब तक लोग पहुंचते या उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बलरामपुर जिला हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर बलरामपुर पुलिस पहुंची और घटना की तहकीकात में जुटी हुई है।

Categorized in: