दतिमा मोड़(अनूप जायसवाल)- कालरी क्षेत्र में कबाड़ चोरों के हौसले इन दिनों काफी बुलंद है। चोर शाम ढलते ही मेन रोड पर खुलेआम चोरी के वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं।

एसईसीएल बिश्रामपुर अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग बैरियर के पास चोर पाइप लेकर आ रही दो ट्रकों में से 1 को निशाना बना कर पाइप निकालने का प्रयास किया किंतु ट्रक चालक की सूझबूझ के कारण सफल नहीं हो सके। मंगलवार शाम की एसईसीएल रीजनल मेचल रही ट्रक क्रमांक सीजी 29 एसी 1424 एवं एक अन्य कालरी की ट्रक कोरबा से पाइप लेकर विश्रामपुर पहुंची। स्थानीय रेलवे क्रॉसिंग के पास पहले से खड़े चार-पांच युवक सड़क पर आ गए और ट्रक को रोकने का प्रयास किया। ट्रक रुकते ही युवक ट्रक चला रहे चालक के साथ हाथापाई किए वही कुछ लड़के पीछे ट्रक से पाइप निकालने का प्रयास किया किंतु चोर पाइप निकालने में सफल नहीं हो सके। इसी दौरान ट्रक चालक सूझबूझ का परिचय देते हुए किसी प्रकार ट्रक को वर्कशॉप ले जाने में सफल रहा किंतु चोरों ने पत्थर मार ट्रक का शीशा तोड़ दिया। चोर ट्रक के पीछे पीछे रीजनल वर्कशॉप के गेट तक पहुंचे तब तक गेट सिक्योरिटी गार्ड मृत्युंजय पांडे बंद कर दिया था। 10 से 12 की संख्या में चोर वहां गाली गलौज करते रहें। नगर सैनिक ने बताया की इस प्रकार आए दिन चोरी करने की नियत से क्षेत्र में घुसते हैं और वारदात को अंजाम देते हैं। चोरों की संख्या ज्यादा होने के कारण वे अपने मंसूबों में सफल हो जाते हैं। चोरों की संख्या ज्यादा होने के कारण सुरक्षा प्रहरी इनके सामने कमजोर नजर आते हैं।

वही इस घटना की जानकारी ट्रक चालक के द्वारा दिए जाने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पुलिस देख चोर नर्सरी की ओर भागे पुलिस चोरों के पीछे दौड़ती रही। चोर तालाब पारा मोहल्ले में घुसते हुए भाग निकले मोहल्ला वासियों ने बताया कि चोर शिवनंदनपुर कबाड़ी मोहल्ले के थे। घटना की लिखित शिकायत बिश्रामपुर थाना में की गई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है वही संदेहीओ पकड़ कर पूछताछ कर रही है।

   
          

Categorized in: