विकाश कुमार केशरी – बलरामपुर रामानुजगंज :- टूलकिट बनाकर देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने का कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए एवम कांग्रेस द्वारा भाजपा नेताओं पर फ़र्ज़ी एफआईआर करने का आरोप लगाते हुए इसके विरोध में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम महासमुंद सिविल लाइन थाने में जिला भाजपा पदाधिकारियों के साथ पैदल मार्च कर गिरफ्तारी दी। इस अवसर पर श्री नेताम जमकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार पर बरसे। रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस केंद्र में सत्ता से बाहर होने पर बौखला गई है जिसका कारण वह अनर्गल प्रलाप करते रहती है एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनके नेतृत्व में देश तरक्की एवं विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है उन्हें बदनाम करने लगी रहती है। कांग्रेस के द्वारा जिस प्रकार से भारत को बदनाम करने एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार करने का षड्यंत्र की थी वह घोर निंदनीय है। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के द्वारा जिस प्रकार से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा एवं अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है यह उनकी तानाशाही एवं अलोकतांत्रिक रवैया को दर्शाता है जिसे हम भाजपा के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे हम भूपेश बघेल सरकार को से मांग करते हैं कि हम सब पर भी मुकदमा दर्ज करके हमें भी जेल भेजें।

Categorized in: