अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। इस समय चल रहें बहुचर्चित कांग्रेस के टूलकिट मामले में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा के पाँच शीर्ष पदाधिकारीयों में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष उद्धेस्वरी पैकरा, विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश भाजपा व सह प्रभारी जिला संगठन जशपुर रामकिशुन सिंह,भारत सिंह सिसोदिया पूर्व प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा, भाजपा जिला अध्यक्ष बलरामपुर गोपाल कृष्ण मिश्र, सांसद प्रतिनिधि बलरामपुर धीरज सिंह देव ने जिला मुख्यालय के बलरामपुर सिटी कोतवाली थाना के सामने धरना प्रदर्शन किया एवं स्वयं के गिरफ़्तारी की माँग की।

ज्ञात हो कि कल टूलकिट के विषय को जनता तक के जाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने बूथ स्तर तक जाकर अपने घरों के सामने धरना प्रदर्शन किया था , जिसकी तस्वीरों एवं वीडीयो इत्यादि को मीडिया एवं सोशल मीडिया में बहुप्रचारित किया गया था। प्रदेश द्वारा निर्देशित चरणबद्ध आंदोलन के अगले क्रम को तेज करते हुए इसके अगले चरण के रूप में ज़िले स्तर के शीर्ष नेता प्रदेश भर के मुख्यालयों में अपनी गिरफ़्तारी देने पहुँचे।

भाजपा पाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कहा हैं कि इसके बाद भी कांग्रेस सरकार अपने राजनैतिक बदले की भावना से काम करना बंद नहीं करती है तो आगे यह कार्यक्रम मंडल स्तर पर करने की योजना भी हैं. भाजपा पार्टी का एक एक कार्यकर्ता जेल जाने के लिए तैयार बैठा है. देशहित की लड़ाई को भाजपा हर स्तर पर लड़ेगी. यह टूलकिट कांग्रेस की साज़िश का हिस्सा है. अपने देशविरोधी कार्यों को छिपाने के उद्देश्य से इस महामारी में जनता के लिए काम करने की बजाए सरकार अपने राजनीतिक हित के लिए बदला लेने का काम कर रही है।

Categorized in: