महफूज – लखनपुर – विकासखंड के अंतर्गत कुछ ग्रामों में अवैध कोयले का उत्खनन होने के कारण हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता हैं यहा कोयले का अवैध उत्खनन एवं परिवहन का अवैध कारोबार लगातार फल फूल रहा है आला अधिकारियों की एवं सफेदपोश नेताओं की मौन सहमति एवं कमीशन खोरी के चक्कर में कोयले का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से चलता रहता है जिसे रोक पाने में शासन प्रशासन द्वारा बीच-बीच में कार्यवाही के नाम पर महज खानापूर्ति ही जाती है।

लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत कोयले का अवैध उत्खनन होने वाले ग्राम जैसे गुमगरा कला,कटकोना ,चिलबिल,परसोड़ी कला, गुमगरा खुर्द, प्राकृतिक और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप नदी किनारे महज चार से पांच फीट के नीचे उच्च क्वालिटी का कोयला अचुर भंडारण है- कोल माफियाओं द्वारा

ग्रामीणों को चंद रुपयों के लालच देकर कोयले का अवैध उत्खनन किया जा रहा है खनिज , पुलिस व राजस्व विभाग के उच्च अधिकारियों के सहयोग से यह अवैध कारोबार फल फूल रहा है। पुलिस, खनिज, राजस्व के द्वारा कई बार संयुक्त कार्रवाई की जाती है परन्तु इस कार्रवाई की जानकारी पहले ही कोल माफियाओं को हो जाती है और वहां से महज 10 से 12 टन लावारिस हालत में कोयला की जब्ती की कार्रवाई कर पुलिस अपना पीठ थपथपाती रहती है और यहा कोयले का अवैध उत्खनन बदस्तूर होता रहता है।
वहीं कोयला अवैध उत्खनन स्थलों में कुछ विभाग के आला अधिकारियों का चारागाह बना हुआ है आए दिन वहां पहुंच अवैध उगाही का भी खेल धड़ल्ले से किया जा रहा है।

गौरतलब बात यह है कि दिन रविवार को लखनपुर पुलिस के द्वारा ग्राम गुमगरा के तथा परसोडी कला नदी किनारे अवैध कोयला उत्खनन की सूचना मिलने पर लखनपुर अतिरिक्त थाना प्रभारी सुरेश कुमार मिंज के द्वारा अवैध उत्खनन स्थल में आरक्षक शिषनाथ सिंह ,समर बहादुर सिंह, राजकुमार साहू के द्वारा पहुंचे अवैध उत्खनन किए हुए लगभग 7 से 8 टन अवैध कोयला की लावारिस हालत में जब्ती की कार्रवाई की गई तथा आसपास के ग्रामीणों समझाइश दिया गया कि इस तरह से कोयले का अवैध उत्खनन किए जाने और परिवहन किया जाना गैर कानूनी है इसी तरह अवैध कोयले का उत्खनन चलता रहा तो मजबूरन ग्रामीणों के ऊपर अपराध दर्ज करने के लिए पुलिस प्रशासन बाध्य रहेगी।

Categorized in: