मनेंद्रगढ़ ! जिला कोरिया के छत्तीसगढ़ चेंबर पूर्व उपाध्यक्ष जिला कोरिया रफीक मेमन एवं कोरिया जिले व्यापारी ने प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी की इस मांग का पुरजोर समर्थन किया जिससे जल्द से जल्द व्यापारियों का समाधान निकले ताकि छोटे व्यापारी आर्थिक स्थिति से संभल सके ! छत्तीसगढ़ ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अमर परवानी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रदेश में जिलेवार लगातार घट रहे कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए आंशिक समय में व्यापार करने की अनुमति देने का आग्रह किया है! प्रदेश में नियंत्रित जिलों में सभी प्रकार के व्यापार को आंशिक समय में व्यापार करने कीअनुमति दी जाय !
प्रदेश अध्यक्ष,छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन एवं कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा ने बताया कि आज चेम्बर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र जारी कर प्रदेश में जिलेवार लगातार घट रहे कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए, प्रदेश में नियंत्रित जिलों में सभी प्रकार के व्यापार को आंशिक समय में व्यापार करने की अनुमति देने का आग्रह किया ।
अमर पारवानी ने मुख्यमंत्री को अपने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि आपके कुशल नेतृत्व एवं दुरदर्शितापूर्वक लिए गए निर्णयों का ही नतीजा है कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घटते जा रहे हैं । कोराना के इस दूसरे लहर में जहां हमारे प्रदेश में एक दिन में लगभग 17000 मामले सामने आए थे जो बीते कल में कम होकर लगभग 9000 हो गए है, यह हम सब के लिए राहत की बात है। उन्होनें कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन के 32 दिन पूरे होने जा रहे हैं, इस बीच प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह बंद हैं और व्यापारियों को व्यापार बंद होने के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है । ब्याज, किश्त के साथ साथ दुकान किराया, बिजली, पानी एवं कर्मचारियों के वेतन तक के लिए आय के आभाव में एक व्यापारी भुगतान कर पाने में अपने आप को असमर्थ महसूस कर रहा है । साथ ही 9 मई 2021 को तेज आंधी तूफान के साथ प्रदेश के काफी हिस्सों में भी भारी बारिश भी हुई है, जिसके कारण निचली बस्ती के दुकानों में पानी का भराव, एवं शहरी इलाकों के दुकानों में पानी रिसाव से स्टाक के नुकसान, बिजली वायरिंग के कारण शार्ट सर्किट होने की आशंका के प्रति व्यापारी वर्ग आशांकित है यदि प्रशासन द्वारा दुकानों को आंशिक रूप से खोलने की अनुमति मिलती है तो व्यापारी अपने दुकानों, गोदामों में स्थिति का जायजा ले पायेंगे तथा आवश्यकता होने पर रखरखाव कार्य करवा पायेंगे ताकि भविष्य में किसी प्रकार की जान माल की हानि न हो! अमर,पारवानी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह करते हुए कहा कि हमारे में कोरोना रोकथाम के साथ साथ समानांतर रूप से आर्थिक गतिविधियां चलती रहे इस ओर भी हमें ध्यान देने की आवश्यकता है। पूर्व की अपेक्षा हमारा प्रदेश आज बेहतर स्थिति में हैं जहां प्रदेश में प्रतिदिन के मामले 17000 से कम होकर 9120 हो गए हैं वहीं रायपुर शहर में प्रतिदिन के मामले 4000 से कम होकर लगभग 392 हो गए हैं । एैसे में प्रदेश के एैसे जिले जहां संक्रमण का प्रसार लगातार घटता जा रहा है और जहां स्थिति नियंत्रित है वहां समस्त प्रकार के व्यापार को राहत देते हुए सीमित अवधि के लिए व्यापार की अनुमति दिया जाना चाहिए ।
अमर पारवानी ने आगे कहा कि लॉकडाउन में आवश्यक सेवा वाले व्यवसाय जैसे फल, सब्जी, किराना की आपूर्ति को सुनिश्चित करने थोक व्यापार को जो छूट दी गई है उनके लिए निर्धारित समय पर पुर्नविचार किए जाने की आवश्यकता है अगर शासन की तरफ से व्यापारियों को सुबह 10 बजे शाम से 5 बजे तक समय देना चाहिए ! छत्तीसगढ़ के सभी जिले के व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार भी आ सके प्रदेश के सभी जिलों के व्यापारी शासन प्रशासन से कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है!

Categorized in: