रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी पिंटू रहमान के ने ईद के मौके पर “अबकी ईद सबकी ईद” का नारा देते हुए लोगों से अपील की हैं की इस ईद में ऐसा कीजिए जो अल्लाह को पसंद आए व पिंटू रहमान का कहना हैं की इस ईद हम खरीददारी न करके बदले में जरूरतमंद परिवारों को एक महीने का राशन मुहैया करवाएं इसके अलावा मदद के रूप में किसी जरूरतमंद व्यक्ति का एक महीना का किराया भी भर सकते हैं।

ईद के मौके पर हम किसी बेरोजगार जरूरतमंद व्यक्ति को कोई काम भी दिला सकते हैं य उसे कोई काम शुरू करने में सहयोग कर सकते हैं। इसके अलावा उनका कहना हैं की ईद के मौके पर हम किसी बीमार का इलाज करवाने में मदद कर सकते हैं। क्योंकि ईद कपड़ो का नहीं खुशियों का त्यौहार है व असली ईद की खुशी नए कपड़े पहनने में नहीं बल्कि लोगों के चेहरों में मुस्कान बिखेरने से हैं।

Categorized in: