बलरामपुर कोविड-19 की वैश्विक महामारी ने जहां एक ओर संपूर्ण मानव समाज को प्रभावित किया है और स्वास्थ्य अमला संक्रमण से बचाव तथा संक्रमितों के इलाज के लिए जुटा हुआ है। वही अनेक संवेदनशील लोग जनसमुदाय की मदद के लिए निरंतर आगे आ रहे हैं। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए इस विकट परिस्थिति में आमजनों के सहयोग के लिए सामाजिक संगठनों,उक्त परिस्थिति से निपटने के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाएं। इसी क्रम में सरगुजा संभाग के सभी जिलों की तरह बलरामपुर जिले में भी माननीय मंत्री श्री अमरजीत भगत की पहल पर 75 नग पंखा व 80 नग कूलर प्रदाय किया गया है। जिन्हें जिला अस्पताल बलरामपुर, कोविड केयर सेंटर आरागाही, डेडीकेटेड कोविड-19 अस्पताल वाड्रफनगर तथा विकासखंड राजपुर, कुसमी व शंकरगढ़ के अस्पतालों में भेजा जा रहा है। श्री इरफान सिद्दीकी, अभिषेक सिंह, राजेश वर्मा, दीपक मिश्रा, अशोक सिंह, आदर्श बंसल व सुरेश अग्रवाल के संयुक्त सहयोग से उपरोक्त यह सहयोग जिले को प्राप्त हुआ है। विकासखंड राजपुर, शंकरगढ़ व कुसमी के अस्पतालों को 45 नग कूलर व 60 नग पंखा, कोविड केयर सेंटर वाड्रफनगर में 10 कूलर, 5 पंखे, कोविड केयर सेंटर आरागाही में 10 कूलर, 5 पंखे तथा जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित कोविड वार्ड में 15 कूलर व 5 पंखे प्रदाय किये जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलरामपुर के कार्यालय परिसर में उक्त समग्रियां जिले के स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है। जहां से इन्हें उपरोक्त स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया है।

Categorized in: