विधायक गुलाब कमरो ने उजियारपुर कोविड टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण

मनेंद्रगढ़ ! सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने सोमवार को मनेंद्रगढ़ विकासखंड के अंत्योदय कार्ड धारी हितग्राहियों के लिए बनाए गए कोविड-19 टीकाकरण केंद्र उप स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर का निरीक्षण किया तथा चल रहे अंत्योदय कार्डधारी हितग्रहियों के कोवेक्सिन टीकाकरण का जायजा लिया एवं स्वास्थ्य अमले को आवश्यक दिशा निर्देश दिया !
इस दौरान विधायक गुलाब कमरो ने उपस्थित जन प्रतिनिधियो व ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है सभी लोगो को अफ़वाहों से दूर रहकर टीकाकरण अभियान में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करना चाहिए तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीका लगवा कर अपनी व अपने परिवार की रक्षा करनी चाहिए ! उन्होंने कहा कि टीकाकरण से ही कोरोना की चेन तोड़ी जा सकती है ! जरा से भी कोरोना के लक्षण लगने पर उसे छुपाया नहीं जाना चाहिए बल्कि तत्काल जांच कराना चाहिए जिससे समय पर उपचार मिल सके और जान को बचाई जा सके ! विधायक श्री कमरो ने सभी लोगों को अपनी कोरोना की जांच कराने की बात कही है ! उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों से दूर रहकर बिना किसी डर भय के टीकाकरण केंद्र अधिक से अधिक संख्या में जाकर टीका लगवाकर अपने जीवन को सुरक्षित रखने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करें तथा शासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन एवं लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कर घर पर ही रहे तथा बार-बार हाथ धोकर कोरोना को भगाएं बहुत जरूरी होने पर बिना माँक्स के घर से ना निकले ! टीकाकरण स्थल पर जनपद अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह, सीईओ संजय राय सहित स्वास्थ अमला मौजूद रहा !

Categorized in: