बलरामपुर भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर के जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा ने युवा समाजसेवी व क्रिकेट खिलाड़ी अमित गुप्ता मंटू को भाजपा जिला बलरामपुर-रा.गंज का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है,सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता, कुशल रणनीतिक और सांगठनिक अनुभव के कारण इनको यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वर्ष 2008 में भाजयुमो नगर महामंत्री के पद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत करने वाले अमित गुप्ता वर्तमान में नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सांसद प्रतिनिधि और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला कार्यालय मंत्री का पद संभाल रहे थे। बलरामपुर जिला अस्पताल में रक्तदाता समाजसेवी संगठन “बलरामपुर के रक्तवीर” के भी यह संस्थापक सदस्य रहें हैं जो स्वयं भी कई बार रक्तदान कर चुके हैं और लोगों को इसके लिए प्रेरित भी करते रहते हैं, युवाओं के बीच भी यह अच्छे क्रिकेटर होने के कारण काफी लोकप्रिय रहे हैं।यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर राज्यसभा सांसद श्री रामविचार नेताम, केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा,जिला महामंत्री द्वय ओमप्रकाश जायसवाल, जयप्रकाश गुप्ता, भाजयुमो जिला महामंत्री इंजिनियर गौतम सिंह सहित बलरामपुर भाजपा के सभी वरिष्ठों ने उनको शुभकामनाएं प्रेषित की हैं साथ ही सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

Categorized in: