स्थानीय पुलिस विभाग और कैट व्यापार संगठन के आपसी सहयोग से मनेंद्रगढ़ शहर में जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए की जा रही भोजन की व्यवस्था

मनेंद्रगढ़ ! इस महामारी के दौर में पुलिस विभाग द्वारा गस्त के दौरान देखा गया कि कई ऐसे लोग भी है जिनके पास भोजन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है और ऐसे में कई बार व्यवस्था ना होने पर उन्हें भूखे सोना पड़ रहा है । इस पर नगर निरीक्षक सचिन सिंह द्वारा ऐसे लोगों के लिए भोजन उपलब्ध कराने विचार रखा । आज दिनांक 02 मई 2021 से कोरोना काल अवधि के दौरान रोजाना पुलिस विभाग और कैट व्यापार संगठन के द्वारा मिलकर मनेंद्रगढ़ शहर में ऐसे लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था दोनों समय के हिसाब से की जा रही है , जो लोग किसी कारण वश अपना भोजन बना नहीं पा रहे हैं या जिनके पास भोजन उपलब्ध नहीं है । इस प्रकार के लोगों के लिए कैट व्यापार संगठन और पुलिस विभाग द्वारा कोरोना काल की इस अवधि में सुबह और शाम दोनों समय के भोजन पैकेट की व्यवस्था की जा रही है । इस कार्य को हैप्पी मील का नाम दिया गया है, इस कार्य शुभारंभ का उद्देश्य संकट की घड़ी में जरूरतमंद व्यक्तियों के चेहरों पर खुशी एवं मन मे राहत लाना पुलिस विभाग मनेन्द्रगढ़ और कैट व्यापार संगठन दोनों की ही मंशा है । उक्त सेवा कार्य में पुलिस विभाग मनेन्द्रगढ़ का विशेष योगदान भोजन को बनाने और इसे जरूरतमंद तक वितरित करने पर है । वहीं कैट व्यापार संगठन इस भोजन के लिए जो भी सामग्री है उसे उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है । पुलिस विभाग मनेन्द्रगढ़ के द्वारा क्षेत्र के आमजन के लिए यह बेहतर सोच एक मिसाल है ! इस उत्कृष्ट कार्य के लिए कैट व्यापार संगठन ने पुलिस कप्तान चंद्र मोहन सिंह एवं नगर निरीक्षक मनेंद्रगढ़ सचिन सिंह का आभार प्रकट किया ।

Categorized in: