महफूज हैदर लखनपुर- स्वास्थ्य अमला के द्वारा लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभिन्न स्थानों में 30 अप्रैल शुक्रवार को 130 लोगों का कोरोना जांच किया गया। जांच उपरांत 17 लोगों की कोरोना पॉजिटिव तथा 113 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आई प्राप्त जानकारी के मुताबिक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 130 लोगों का एंटीजन मेथड से सैंपल लिया गया। अमला के द्वारा संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट कर दवा वितरण शुरू किया गया है । अमला के द्वारा अन्य लोगों को आरटी पीसीआर एवं टू नाट मेथड से सैंपल के लिए जिला मुख्यालय अंबिकापुर भेजा गया था। उत्त जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ विनोद भार्गव के द्वारा दी गई है।

Categorized in: