महफूज हैदर लखनपुर – क्षेत्र में लॉकडाउन का असर इन दिनों व्यापक रूप से चल रहा है। लोग अपने घर में ही रहकर इस संक्रमण अपने और अपने परिवार की रक्षा कर रहे हैं। लेकिन लोग अपनी जरूरतों के लिए मजबूर हो जा रहा है। प्रतिदिन सुबह कुछ समय के लिए गांव के किसान की सब्जी को बेचने के लिए लखनपुर मेन चौराहे के पास कुछ दुकान लगाए रहते हैं जिससे लोगों को प्रतिदिन सुबह ताजी सब्जी भी मिल जा रही थी। लेकिन नगर पंचायत पूरी तरह से सख्त हो गया है आज सुबह अपने दल बल के साथ क्षेत्र की भ्रमण में निकले थे जिससे किसानों को सब्जी बेचते हुए पाए जाने पर उन्हें तत्काल वहां से हटा दिया गया है। लखनपुर नगर पंचायत एवं पुलिस के द्वारा आज सुबह स्थानीय किसानों को सब्जी बेचने से मना करते हुए उन्हें तत्काल दुकान बंद करने का सख्त हिदायत देते हुए यह चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा इस प्रकार की गलती की जाएगी तो उनके ऊपर कठोर एवं दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।लखनपुर सीएमओ प्रभाकर शुक्ला ने बताया कि कोरोनावायरस के चलते यह कार्रवाई की जा रही है। सीएमओ प्रभाकर शुक्ला ने बताया कि माननीय कलेक्टर महोदय के निर्देश के अनुसार किसानों को यह निर्देश भी दिया गया है कि वह प्रतिदिन सुबह कुछ समय के लिए साईकिल, चार पहिया चक्का वाले ठेला से वार्डों में जाकर अपनी सब्जियों को सावधानी रखते हुए आम जनता तक भेज सकते हैं।

Categorized in: