संकट में लोगो की सेवा के लिए लगातार समर्पित, आक्सीजन की उपलब्धता से लेकर दवाइयों की व्यवस्था तक लगातार प्रयासरत है विधायक गुलाब कमरो

मनेंद्रगढ़ । 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगने वाले नि:शुल्क कोविड टीकाकरण के लिए साविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरो ने अपने विधायक निधि के 2 करोड़ रुपए की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी है। इस राशि का उपयोग नि:शुल्क टीकाकरण में किया जाएगा।
गौरतलब है कि विधायक गुलाब कमरो कोविडकाल में लगातार लोगों की मदद के लिए आगे रहें हैं। विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक लोगों को 1 मई से कोरोना का नि:शुल्क टीका लगना है। इसके लिए मैंने स्वेच्छा से अपने वित्तीय वर्ष 2021-22 की विधायक निधि की 2 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह हमारी सरकार का बहुत अच्छा निर्णय है और मुझे लगता है कि टीकाकरण से आने वाले दिनों में इस महामारी से जरूर निजात मिलेगी। विधायक ने सभी लोगों से भी अपील की है कि आने वाले समय मे लगने वाले नि:शुल्क टीकाकरण में आप सभी टीका लगवाएं ।

बैकुंठपुर, सोनहत मनेंद्रगढ़ जनकपुर के पल पल की ले रहे खबर

विधायक बैकुंठपुर सोनहत मनेंद्रगढ़ जनकपुर एव आसपास के इलाकों की प्रतिदिन की खबर ले रहे हैं ग्रामीण क्षेत्रो से लोगो के फोन दिन भर विधायक के पास आ रहे हैं जिसमे परेशानी के अनुरूप दवाइया ऑक्सीजन व अन्य स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने विधायक हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं, विधायक के कार्यो से लोग भी सन्तुष्ट नजर आ रहे हैं।

Categorized in: