दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनुप जायसवाल)- जिले के सूरजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचयात रामनगर में उचित मूल्य की दुकान में दिए जा रहे राशन वितरण के किया जा रहा था। इसी दौरान सूरजपुर के जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह जो कि क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले थे तो उन्होंने जब देखा कि राशन दुकान में काफी भीड़ है तो वे अपनी गाड़ी रोक कर वहां पहुँचे और राशन पाने वाले हितग्राहियों से अपील किया की आप सभी लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राशन प्राप्त करे और मास्क और सेनेटाइजर के उपयोग करने को कहा।

इस दौरान उन्होंने सभी राशन पाने वाले व्यक्तियों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक व सतर्क रहने की बात कही यह भी बताया हम सभी को भीड़ भाड़ वाली जगहों से जाने के लिए बचना है हाथ को समय-समय पर साबुन धोते रहना तभी हम सब महामारी से बचेंगे हम सभी ग्रामीणों को अफवाओं से बच कर रहना होगा क्योकि अक्सर हम अफवाओं के चक्कर मे पड़कर किसी भी व्यक्ति पर संदेह करने लगते हैं और दूरी बना लेते हैं इस लिए यह बात बिल्कुल ध्यान रखना है कि अफवाओं पर विश्वास बिल्कुल न करे। ग्रामणी जनो को यह भी बताया कि यदि किसी भी ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सम्पर्क कर सकते हैं सभी लोगो को प्रशासन के नियमों के अनुसार चलना है। लॉक डाउन का पालन बहुत जरूरी इस लिए हम सबको लॉक डाउन में घर से बाहर नही जाना है। साशन द्वारा जो भी छूट दी गयी उसके दायरे और समय का विशेष ध्यान देते हुए काम करे। इस दौरान उचित मूल्य के संचालक व ग्राम के सरपँच अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Categorized in: