राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर बलरामपुर- विकासखण्ड कुसमी के ग्राम पंचायत कन्दरी एवं बेतपानी में शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी से प्राप्त जानकरी के अनुसार विकासखण्ड कुसमी के ग्राम पंचायत कन्दरी एवं बेतपानी के शासकीय उचित मूल्य दुकान के आबंटन हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2021 को कार्यालयीन समय तक निर्धारित की गई है। इच्छुक संस्था एवं स्व-सहायता समूह अपना आवेदन-पत्र निर्धारित प्रारूप में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी में जमा कर सकते हैं। उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2021 के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Categorized in: