अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। युकां जिलाध्यक्ष मुजस्सम नजर ने सोमवार को बलरामपुर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा कोरोना महामारी जैसे कठिन परिस्तिथि में जिला बलरामपुर सहित सभी ब्लाकों में जो कार्य किया जा रहा हैं उसके बारे में वीडियो कॉलिंग के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी लेकर अन्य सुझाव बातया।
इस बारे में मोजस्सम नजर ने बताया कि युकां प्रदेश सहसचिव व बलरामपुर जिला सहप्रभारी शस्त्रांसु पाठक ने युवा कांग्रेस के द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की हैं. युकां प्रदेश महासचिव अनुपम फिलिप ने युकां द्वारा चलाये जा रहे अभियान “मेरी जिम्मेदारी” के बारे में विस्तार से बताया तथा उन्होंने कहा पहले अपनी सुरक्षा, फिर परिवार की सुरक्षा तथा इसके बाद समाज की सुरक्षा करनी है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने युवा कांग्रेस के द्वारा किये गए कार्यो की सराहना की एव कहा कि हमारे मजदूर भाई जो फसे हुए है उनकी जानकारी शाशन को मुहैया करा कर उनकी मदद करे। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लॉक डाउन में जो जरूरत मंदो को जो मदद पहुचायी जा रही. उसमे युवा कांग्रेसी सहयोग करें। इस बैठक में प्रदेश सहसचिव पूर्णिमा सेमरिया, वाड्रफनगर से नप उपाध्यक्ष एवं युकां जिला उपाध्यक्ष अमित यादव , रामदेव जगते , बजरंग बाबू गुप्ता , सामरी विधानसभा से सोनू अली , सैफ अली ,सद्दाम खान ,दुर्गेश जायसवाल , रामानुजगंज विधानसभा से इंद्रजीत दीक्षित , नीरज गुप्ता , गुलाब ताज, उपस्थित रहे।

Categorized in: