अंबिकापुर – खाद्य मंत्री अमरजीत भगत नें आज फिजिकल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए अम्बिकापुर स्थित अपने निवास मे पत्रकार वार्ता की । जिसमे उन्होंने बताया की राज्य के 56 लाख कार्डधारकों को निःशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है। अभी राज्य में 65 लाख कार्ड का प्रचालन हैं , जिनमें 9 लाख एपीएल कार्डधारी हैं।

पत्रकार वार्ता में मंत्री अमरजीत भगत नें बताया की कोविड-19 संक्रमण काल में हमारी स्थिती अन्य राज्यों की तुलना में अच्छी है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था हमारे राज्य में भूखा कोई नहीं सोएगा, हमने सभी को राशन उपलब्ध करवाया अब जून माह में भी निशुल्क राशन मिलेगा , आज पूरे प्रदेश में 12 हज़ार 308 पीडीएस सेंटर हैं, जहा पर राशन का भंडारण किया गया है जहां से कार्डधारी राशन प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात हुई थी। जिसमे उन्होंने कहा की 3 माह की अवधि से बढ़ा कर 6 माह तक निशुल्क राशन उपलब्ध कराने की मांग की है।
श्री भगत कहा कि अन्य प्रदेश से आये श्रमिको के लिए राहत शिविर बनाये गए हैं। जहां पर श्रमिको के लिया खाने पीने की समुचित व्यवस्था की गई है। आगे उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा की कोविड-19 से लड़ाई में हमारे चिकित्सा जगत ,पुलिस के कर्मचारियों ने शानदार काम किया है। साथ ही सफाई कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी इस लड़ाई में अहम् भूमिका है। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है

उन्होंने मैनपाट के विकास के संदर्भ में बताया कि मैनपाट शैला रिसॉर्ट के पास एक रेस्ट हाउस बनेगा , मैनपाट महोत्सव के स्थान पर ट्रायबल गाँव बनाया जा रहा है जो पर्यटकों का आकर्षण केंद्र रहेगा

Categorized in: