मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड मनेंद्रगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा महिलाओं का सम्मान किया गया ! महिला दिवस अवसर पर एकीकृत बाल विकास परियोजना द्वारा ग्राम पंचायत चरवाही में विकासखण्ड स्तरीय महिला जागृति शिविर का आयोजन कर महिलाओं का किया सम्मान किया गया! विकासखंड स्तरीय महिला जागृति शिविर के आयोजन में मनेंद्रगढ़ एसडीएम श्रीमती नयन तारा सिंह तोमर, जिला पंचायत सभापति श्रीमती उषा सिंह करियाम, जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह, प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती अफरोज कुरैशी सहित अन्य अथितियों ने शिविर में महिला खेल प्रतियोगिता में चयनित प्रतियोगियों को पुरुस्कार वितरण कर महिलाओं को स्वयं आत्मनिर्भर बनने अपील की! इसके अतिरिक्त मनेंद्रगढ़ विकासखंड के विभिन्न स्थानों पर महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा महिलाओं का सम्मान किया गया !

Categorized in: