राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर- बलरामपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पंचायत बलरामपुर रामानुजगंज के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान परियोजना के अंतर्गत प्रोत्साहित महिला उद्यमी को संगोष्ठी समारोह का आयोजन किया गया इस संगोष्ठी कार्यक्रम में स्टार्टअप विलेज इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत प्रोत्साहित महिला उद्यमियों का संगोष्ठी कार्यक्रम में समूह संगठन के पदाधिकारियों द्वारा, सम्मान स्वरूप मुख्य कार्यपालन अधिकारी तुलिका प्रजापती के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस संगोष्ठी कार्यक्रम में जिला के 400 महिला उद्यमियों के साथ 200 ऐसे महिला उद्यमियों का प्रति भाग लिए, जिसके व्यक्तिगत प्रतिमाह का आमदनी कम से कम औसतन 6000 कर रहे हैं। कई महिला उद्यमियों के द्वारा बिहान परियोजना से जुड़ कर अपने गृह ग्राम में ही छोटे उद्योग का संचालन जैसे सिलाई सेंटर,कपड़ा दुकान, चपल दुकान, श्रीगार दुकान, जनरल स्टोर, मनिहारी दुकान,मिनी राइस मिल,चिकन दूकान, होटल,बर्तन दुकान जैसे इत्यादि गतिविधि का नियोजित तरीके से संचालन करना और लाभ कमाना लाभ कमा कर अपने परिवार का भरण पोषण करने की अनुभव साझा की गई राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा गठित महिला स्वयं सहायता समूह जहां निरंतर पंचसूत्र का पालन कर सशक्त हुए वही वित्तीय सहायता से तृप्त होकर आजीविका के क्षेत्र में काम करके अपना परिवार के अतिरिक्त आय का साधन से जोड़ रहीं हैं उसी का परिणाम है कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यहां संगोष्ठी समारोह का सफल आयोजन संपन्न हुआ जिला पंचायत सीईओ ने बताएं कि जिला में महिलाओं के लिए स्थानीय स्तर पर छोटे एवं मध्यम वर्ग के आय मूलक गतिविधि के अपार संभावनाएं हैं जिसका जीवंत उदाहरण आज उपस्थित स्वयं यह महिलाएं हैं और हम निरंतर अन्य विभागों से समन्वय करते हुए गौठान ग्रामों में मल्टी एक्टिविटी सेंटर की स्थापना करने की योजना बना रहे हैं जिससे समूह के महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन उपलब्ध हो पाएंगे। NRLM के अधिकारियों ने बताया कि जिला भौगोलिक और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की रुचि अनुसार कृषि, गैर कृषि एवं कृषि पर आधारित आजीविका गतिविधि का चयन एवं उसका संचालन कर अतिरिक्त आय का साधन बढ़ाने के लिए पूरा जिला टीम बलरामपुर कलेक्टर श्याम धावडे एवं जिला पंचायत सीईओ के दिशा निर्देश में काम कर रहे हैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस प्रकार के आयोजन से महिलाओं में विशेष सम्मान देखने को मिला

Categorized in: