समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकार

मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के द्वारा प्रदेश में सर्वहारा वर्ग के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने चाहिए ! उक्त बातें छत्तीसगढ़ कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री एवं कोरिया जिले के पर्यवेक्षक नगर निगम कोरबा के सभापति श्यामसुंदर सोनी शुक्रवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं ! श्री सोनी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया मोहन मरकाम एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेश पर कोरबा लोकसभा सीट की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निर्देश पर कोरिया जिले में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सहित जिला कार्यकारिणी के गठन करने को लेकर मनेंद्रगढ़ स्थित रेस्ट हाउस में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक ली तथा जिलाध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रायशुमारी ली ! बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के महामंत्री श्यामसुंदर सोनी ने कहा कि कोरिया जिले में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के उद्देश्य उन्हें कोरिया जिले का पर्यवेक्षक बनाया गया है उनकी मंशा है कि पिछड़ा वर्ग के लोग संगठित होकर अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस से जुड़ कर कांग्रेस की नीतियों के तहत चलकर कांग्रेस को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करें ! पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे सक्रिय होकर अपने सारे मतभेद गिले-शिकवे भुला कर कांग्रेस को मजबूत करने में जुट जाएं इसके साथ साथ ही अन्य लोगों को भी अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के साथ जोड़े! श्री सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का मुखिया पिछड़ा वर्ग से है और दमदार भी है जिनके द्वारा अपने 2 साल के कार्यकाल में बेहतर काम किया जा रहा है सर्वहारा वर्ग के लिए योजनाएं बनाकर कार्य किया जा रहा है इन 2 सालों में किसानों के बेहतरी के लिए काम किया गया तथा इन 2 सालों में किसी किसान ने भी आत्महत्या जैसे कोई कदम नहीं उठाया है पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा कर उसे योजना का लाभ दिलाने की दिशा में काम करना चाहिए ! श्री सोनी ने पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भरा जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है ! श्री सोनी मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर कोरबा प्रस्थान कर गए! इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष व जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी तिवारी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता चंद्रकांत चावड़ा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष राजेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वकर्मा, विष्णु दास, शिव यादव, रमेश यादव, रामगोपाल यादव, शंभू घोष, मकबूल अख्तर, संजय मिश्रा, कमलभान चौधरी, रवि शंकर राजवाड़े, आनंद राय सुनील राय सहित काफी संख्या में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

Categorized in: