मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! समग्र शिक्षा अभियान कोरिया के तत्वाधान में विकासखंड मनेंद्रगढ़ में अजय कुमार मिश्रा जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा कोरिया के मार्गदर्शन में प्राथमिक पाठशाला मनेंद्रगढ़ में दिव्यांग छात्रों के आकलन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनेंद्रगढ़ ,विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्ण मुरारी तिवारी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़, श्यामा शंकर सहायक परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा, गिरीश कुमार कुरचनिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनेंद्रगढ़, मोहम्मद इस्माइल खान सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़, संजय कुमार श्रीवास्तव मंडल संयोजक, मनेंद्रगढ़, अजय कुमार राय विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक मनेंद्रगढ़, श्रीमती शालिनी तिवारी बीआरपी समावेशी शिक्षा, मनेंद्रगढ़ अभय बड़ा, पार्षद नगर पालिका मनेंद्रगढ़, अनिल प्रजापति ,पार्षद नगर पालिका मनेंद्रगढ़ , राजकुमार वर्मा शैक्षिक समन्वयक नागपुर, श्री प्रेम नारायण यादव, शैक्षिक समन्वयक केल्हारी,श्री सुशील शर्मा शैक्षिक समन्वयक लालपुर, कंचन सिंह, शैक्षिक समन्वयक झगराखाण्ड, गणेश प्रसाद यादव ,शैक्षिक समन्वयक खोंगापानी, सुरेश कुमार मिश्रा शैक्षिक समन्वयक , चनवारीडाड, अविनाश कुमार द्विवेदी शैक्षिक समन्वयक मनेंद्रगढ़,उपस्थित थे।
जिला अस्पताल के डॉक्टर पंसरिया, डॉक्टर सेंगर डॉक्टर सौभाग्य शरण सिंह के द्वारा 44 दिव्यांग छात्रों का आकलन किया गया।

Categorized in: