अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। स्थानिय पशु चिकित्सालय कुसमी स्थित प्रांगण में निःशुल्क विशाल पशु मेला एवं कृषक सम्मेलन का आयोजन पशु विभाग द्वारा किया जा रहा है.

इस आयोजन में ज़िले के किसानो एवं पशु पालको को अपने पशुओं के साथ मेले में भाग लेने के लिए आमांत्रित किया गया हैं. इस मेले में भाग लेने वाले किसानो एवं पशुओं के लिए कुसमी स्थित प्रांगण में सभी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. मेले में सभी प्रकार के पशुओं के लिये आकर्षक पुरस्कार की भी व्यवस्था पशु चिकित्सालय द्वारा की गई हैं. ज़िसमे गाय, बैल, भैंस बकरी-बकरा, बछिया, पछी आदि पशुओं को पुरसकृत भी किया जायेगा. मेले में पशु पालको को उन्नात पशु पालन हेतु एवं पशु पोषण की प्रशिक्षण भी दी जायेगी. इस निशुल्क मेले में मुख्य अतिथी के रुप में सामरी विधायक चिंतामणी महराज उपस्थित रहेंगे. साथ ही जिला के कई अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों भी उपस्थित होंगे. मेले में किसानो के साथ-साथ पशुओं के लिए भी भोजन-नास्ते की व्यवस्था की जा रही हैं।

Categorized in: