रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर के वार्ड क्रमांक सात के 7 के पार्षद अशोक जायसवाल को जिले के प्रभारी मंत्री एवं उच्च शिक्षा कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान प्रौद्योगिकी खेल युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के अनुशंसा पर शासकीय अग्रणी लरंगसाय महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अपनी नियुक्ति के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान जायसवाल ने कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को अच्छी से अच्छी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियां बौद्धिक गतिविधियां सांस्कृतिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सके ऐसा मेरा पूरा प्रयास रहेगा। जायसवाल ने अपनी नियुक्ति पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं विधायक बृहस्पत सिंह का आभार माना।

Categorized in: