मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)!राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर 30 जनवरी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय बीएड कॉलेज में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित समस्त कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कांग्रेस जनों ने बापूजी के आदर्शों एवं बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया! इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष राजेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, श्यामसुंदर पोद्दार, चंद्रकांत चावड़ा, ज्योति मजूमदार, गिरधर जायसवाल, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद शाहिद, इमरान खान, शोभना वर्मा, रोमा चटर्जी, गौरी केरकट्टा, शुद्धूलाल वर्मा सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे !

Categorized in: