विकाश कुमार केशरी रामानुजगंज – उत्तर प्रदेश के आदिवासी खरवार बाहुल्य गांव नगवां में आज 18 वां आदिवासी महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया ,कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरों ,विशिष्ठ के छत्तीसगढ़ ,रामानुजगंज के विधायक बृहस्पति सिंह व पूर्व एमलसी विनीत सिंह व पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार ने शहीद स्मारक स्थल पर महात्मा गांधी के नव स्थापित प्रतिमा का अनावरण कर दीप प्रज्वलित कर किया| कार्यक्रम में आदिवासी व अन्य समाज के उत्कृष्ट कार्यों को करने वाले विभूतियों को अतिथियों द्वारा अंगवस्त्रम भेंट कर माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया|क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरों ने जहाँ क्षेत्र के आदिवासियों के स्मृति चिन्ह के रूप में विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी विनीत सिंह को तीर धनुष व बांस से बना हैट व अशोक स्तंभ भेंट किया वहीं रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह को भी तीर धनुष व अशोक स्तंभ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार को भी अशोक स्तंभ का प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट किया| इसके बाद आदिवासी नृत्य करमा की प्रस्तुति अतिथियों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि आजादी से पूर्व एक इंसान दूसरे इंसान का छुआ पानी नहीं पी सकते थे ,लेकिन अब ऐसा नहीं है ,जिसने हमे पहचान दिया वे बापू है ,जब वे साउथ अफ्रीका से पढ़ाई करके आये तो उन्होंने यहां छुआछूत देखा तो उन्होंने सबसे पहले महसूस किया कि यहां सामाजिक आजादी सबसे पहले दिया जाए ,तब देश की आजादी की लड़ाई लड़ी जाएगी ,उन्होंने सबसे पहले देश से छुआछूत को दूर किया उन्होंने कहा था कि भारत की आत्मा गाँव मे बसती है जब तक गाँव का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास कतई संभव नही है , जिन राज्यों में गाँव का विकास है वहां का राज्य भी विकसित है ,गांवों के लोगों के विकास के लिए किसानों के खेतों में पानी पहुँचा दे तो गाँव का विकास खुद व खुद हो जायेगा| इसलिए नेताओं को गांव के विकास के बारे में पहले सोचना चाहिए कहा कि महात्मा गांधी ऐसे शख्श थे जिन्होंने इंसान को इंसान को पहचानने सिखाया ,आज वे हमारे बीच नही है लेकिन हम उन्हें नमन करते है ,महात्मा गांधी के सपनो को पूरा करने और एक आदर्श समाज के निर्माण के लिए नशा से मुक्ति जरूरी है|यहां के लोगों के बारे में कहा कि कनहर बांध के आंदोलन के समय आपमें गजब की एकता दिखी , जो सराहनीय है| भारत की लोकतंत्र यही है कि जब सरकार हमारी ना सुने तो सरकार से हम आंदोलन कर अपना हक ले लेते है।

इस मौके पर लखमन देवी,जिला पंचायत सदस्य देवनारायण खरवार , कासिम हुसैन ,नंदलाल सिंह ,बलरामपुर के खरवार समाज के अध्यक्ष रामलखन खरवार ,जसवंत खरवार ,प्रेमसागर खरवार ,डॉ आशीष कुमार सिंह ,डॉ गौरव सिंह ,सुरेंद्र सिंह ,वीरेंद्र सिंह ,मीरा सिंह गोंड ,प्रमिला सिंह उपस्थित रहे वहीँ सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह व एसआई इमामुल हक मय फोर्स मौजूद रहें।

Categorized in: