राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर- बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी. एक्का ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुपालन में छत्तीसगढ़ राज्य में पहले से ही यह नीति है कि कक्षा 1ली से कक्षा 8वीं तक के बच्चों को परीक्षा के आधार पर पिछली कक्षा में नहीं रोका जाता हैै। कक्षा 1ली से 8वीं तक के समस्त बच्चों को सामान्य रूप से अगले शिक्षा सत्र में अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाता है। सभी विद्यालयों में बच्चों की अकादमिक उपलब्धियों का सतत् मूल्यांकन किया जाता है और उसके आधार पर सभी बच्चों को आवश्यक शिक्षण देने की व्यवस्था की जाती है। इस वर्ष भी कक्षा 1ली से 8वीं तक के लिए यही नीति लागू रहेगी। पढ़ई तुंहर दुआर के द्वारा विभिन्न विधियों से आॅनलाईन तथा आॅफलाईन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं साथ ही बच्चों का एसेसमेण्ट कर पोर्टल में अपलोड किया जा रहा है। विविध तरीकों से किये गये आंकलन के आधार पर विद्यार्थियों को प्रगति पत्र प्रदान किया जायेगा।

Categorized in: