अंबिकापुर। कबीर वार्ड के पार्षद व भाजयुमों प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विश्व विजय सिंह तोमर ने वार्ड में निवासरत ऐसे परिवार जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें पूरे लॉकडाउन के दौरान आनाज का वितरण किया गया। इन परिवारों में सदस्यों की सं या के आधार पर 15 से 25 किलो चावल, 2 किलो दाल, 1 किलो सोयाबीन बड़ी, 1 किलो आलू, 1 किलो बैंगन और 1 किलो नमक तत्काल वितरित किया गया।


पीएम केयर में दिया १ लाख का चेक
कबीर वार्ड के पार्षद विश्व विजय सिंह तोमर ने वार्ड वासियों के सहयोग तथा युवा साथियों के मेहनत से पीएम केयर में कोरोना से लडऩे के लिए 1 लाख रुपए दिए।पार्षद विश्वविजय ने १ लाख रुपए का चेक भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी को प्रदान किया । इस अवसर पर आनंद सिंह, प्रयागराज साहू, जमुना सिंह, सुनील चौधरी, सर्वेश तिवारी सहित अन्य प्रमुख वार्डवासी उपस्थित थे। श्री अवधूत भगवान राम बाल आश्रम लालमाटी महादेव डुग्गु द्वारा मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा का मूलभूत की। लॉकडाउन के दौरान पूरे ४० दिनों तक लालमाटी जहां २०० परिवार रहते हैं। उनके पास न तो भोजन है और न ही खाने पीने का समान है। वहां पर फसल भी नहीं होता है। पूरा क्षेत्र पथरीला होने की वजह से वहां धान व अन्य फसल की उत्पादन नहीं होने की वजह से इस लॉकडाउन के दौरान खाने के भी लाले पड़े हुए थे।उनकी समस्या को देखते हुए लालमाटी आश्रम द्वारा सूखा भोजन सभी परिवार के घरों तकपहुंचाया। आश्रम द्वारा ८ क्विंटल चावल, ४ क्विंटल दाल, ७ क्विंटल आलू, प्रति परिवार के हिसाब से साबुन, मसाला, तेल व अन्यसामाग्री पैकेट बनाकर वितरित किया गया। लॉकडाउन केदौरान भोजन वितरण का कार्यक्रम बालक अवधूत राम केमार्गदर्शन में रवि सिंहव किशोर सिंह द्वारा किया गया।

Categorized in: