गंभीर हालत में आरटीआई कार्यकर्ता को किया गया रायपुर रिफर

मनेंद्रगढ़ ! मेडिकल स्टोर संचालक ने सोमवार को अपने पत्नी व बेटे के साथ मिलकर एक आरटीआई कार्यकर्ता के ऊपर जमीन विवाद को लेकर प्राणघातक हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए ! गंभीर हालत में पड़े आरटीआई कार्यकर्ता को स्थानीय लोगों ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया है ! सूचना पर मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना शुरू कर दी थी तथा रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है ! मिली जानकारी के अनुसार रमाशंकर गुप्ता मनेंद्रगढ़ निवासी आरटीआई कार्यकर्ता है वह सूचना के अधिकार के तहत जानकारियां निकालकर बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों को उजागर कर रहा था आमा खेरवा स्थित मुक्तिधाम के पास प्रमोद मेडिकल स्टोर के संचालक प्रमोद अग्रवाल सोमवार को अपने पत्नी व बेटे के साथ एवं अन्य तीन-चार लोगों के साथ मिलकर आरटीआई कार्यकर्ता रमाशंकर गुप्ता पर प्राणघातक हमला कर दिया जिससे रमाशंकर गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया उसे स्थानीय लोगों ने लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए उसे रायपुर रिफर कर दिया गया ! बताया जा रहा है कि रमाशंकर गुप्ता आरटीआई कार्यकर्ता है और मुक्तिधाम के पास निर्माण को लेकर उसका प्रमोद अग्रवाल से विवाद था उसी विवाद को लेकर प्रमोद अग्रवाल ने अपने पत्नी एवं बेटा तथा अन्य 3 – 4 लोगों के साथ मिलकर प्राणघातक हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसके पैर व सिर में गंभीर चोट आई है तथा एक पैर की दो उंगली टूट गई हैं ! इस संबंध में थाना प्रभारी तेज नाथ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुक्तिधाम मैं निर्माण को लेकर प्रमोद अग्रवाल एवं आरटीआई कार्यकर्ता रमाशंकर गुप्ता से विवाद था उसी को लेकर प्रमोद अग्रवाल अपने पत्नी बेटे एवं अन्य तीन चार लोगों के साथ मिलकर प्राणघातक हमला किया है सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर विवेचना शुरू कर दी थी उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में भर्ती कराया गया था जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रिफर कर दिया गया है ! रिपोर्ट पर आरोपी प्रमोद अग्रवाल उसकी पत्नी उसका बेटा व अन्य तीन-चार लोगों खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर भादवि की धारा 147, 148, 149, 294, 506 323, 307 के तहत मामला काम कर विवेचना कारवाही में लिया गया है ! मामले के आरोपी फरार बताए जा रहे हैं !

Categorized in: