दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनुप जायसवाल)- सूरजपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले दतिमा चौक पर जो अटल चौक था वह काफी जर्जर हो चुका था, कभी भी दुर्घटना हो सकती थी, जिसका हालही में मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसी दौरान दौरा पर निकले जनपद पंचायत सूरजपुर अध्यक्ष जगलाल सिंह के द्वारा कार्य में लगे हुए कार्य हुये मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने को कहा गया। अध्यक्ष के द्वारा लगातार क्षेत्र में दौरा किया जा रहा है, लोगों के हित में कार्य किया कर रहे है, इतना ही नही ये जनप्रतिनिधि क्षेत्र में काफी चर्चित हैं। दतिमा के सरपंच बाबी सिंह से मुलाकात कर गांव का जायजा लिया साथ ही ग्राम पंचायत दतिमा के हरिजन पारा में 14 वें वित्त के तहत हो रहे नाली निर्माण का भी निरक्षण भी किया गया।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष ने कहा कि आज इस विश्व महामारी कोरोना वायरस के दौर में हम सबको शासन प्रशासन का मिलकर साथ देना है। आज हम सभी लोग को केवल कोरोना से ही नही बल्कि गरीब भूख से पीड़ित व्यक्तियों को भी देख भाल करना है आज हम को बीमार से नही बल्कि बीमारी से लड़ना है इस दौरान जनपद अध्यक्ष ने कहा कि किसी को कोरोना से सम्बंधित अफवाह पर ध्यान देना है बिना सोचे समझे किसी भी सूचना को स्वीकार नही करना है आज हम सब मिलकर इस कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं एक दिन जरूर जीत मिलेंगी बस हम सबको सावधानी और सतर्क रहना है तभी ऐसी महामारी बसे जंग जीत पाएंगे।

इस दौरान उपस्थित जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सत्यनारायण जायसवाल, दया शंकर साहू, जहाँगीर खान, सरीफ खान, जाफर खान, मिडिया प्रभारी कौशलेंद्र यादव, अनुप जायसवाल भुसन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Categorized in: