प्रेमनगर पप्पू यादव- सूरजपुर जिले के अंतर्गत नगर पंचायत प्रेमनगर में लाखों रुपये खर्च कर पानी टंकी बनवाया गया है लेकिन ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यह पानी टंकी का उपयोग आज तक नही हो पाया है। महज शो पीस बनी हुई है।

बता दें कि नगर पंचायत प्रेमनगर हमेशा विवादों से घिरा रहता है लेकिन नगर पंचायत के आला अधिकारी आज तक इस विषय पर कोई ध्यान नही दिए हैं जिससे आम जनताओं का भरोषा नगर पंचायत प्रेमनगर के प्रति बिल्कुल नही रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत प्रेमनगर के द्वारा टेंडर प्रक्रिया से पानी टंकी का निर्माण करवाया गया है जिसे ठेकेदार ने अपनी कार्य आधे अधूरे छोंड़कर केवल कागजों में ही पूर्ण कर दिया है लेकिन इस संबंध में नगर पंचायत प्रेमनगर के कोई भी अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों ने इस विषय पर कोई उचित पहल नही किया जिससे नगर पंचायत प्रेमनगर में कमाने के उद्देश्य से ठेकेदारी करने वाले ठेकेदारों की भ्रष्टाचार रवैया चरम सीमा पर है नगर पंचायत प्रेमनगर एक ऐसा नगर पंचायत है जहां जो भी ठेकेदार ठेकेदारी करना चाहे उसका कार्य केवल कागजो पर ही पूरा हो जाता है और उनकी दिन दुगुनी रात चौगुनी रहता है जैसे पानी टंकी का आधे अधूरे निर्माण लगभग 3 वर्ष से भी अधिक हो चुका है लेकिन आज तक यह पानी टंकी उपयोगी नही हो सका न ही नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों ने इस विषय पर कोई सुध तक लेना उचित नही समझा।

नगर पंचायत प्रेमनगर के ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत प्रेमनगर को ठेकेदारों के द्वारा संचालन किया जाता है जबकि ठेकेदारों का संचालन नगर पंचायत प्रेमनगर को करना चाहिए कोई भी काम का टेंडर ठेकेदार आधे अधूरे कर लेते हैं और उसे कागजों पर पूरा कर दिया जाता है कुछ दिनों पूर्व टेंडर प्रक्रिया को लेकर नगर पंचायत प्रेमनगर में विभिन्न कार्यों का टेंडर हुवा था जिसे टेंडर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के ऊपर कुछ नाराज ठेकेदारों ने मनमानी कर अपने चहेते ठेकेदारों को निर्माण कार्य देने का आरोप लगाया था जिसके कारण कुछ ठेकेदारों के मनमानी रवैया समझ से परे है सरकार का पैसे का दुरुपयोग हो रहा है समय पर निर्माण कार्य पूरा भी नही किया जाता है।

Categorized in: