अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। धान उपार्जन केन्द्र कुसमी में ग्राम कमलापुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद का बाईस क्विंटल धान प्रथम दृष्टया अवैध पाये जाने से ज्ब्ती की कार्यवाही की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धान खरीदी केंद्र कुसमी मंडी मे ग्राम कमलापुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता पिता कुलदीप साव द्वारा 55 बोरी धान आज कुसमी मंडी मे लाया गया. जिसे पूछ – ताछ पर पाता चला की हाइब्रिड धान इस वर्ष लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता द्वारा अपने खेत मे नही लगाया गया था. जिसने जीराफुल धान अपने खेत मे लगाया गया था. हाइब्रिड धान अवैध तरिके से मंडी मे खपत करने के लिए लाया गया था. शंका होने पर पूछ – ताछ के दौरान पता साझी कर 55 बोरी धान जप्ती की कार्यवाही कर कुसमी मंडी में सुपुर्द कर रखा गया हैं. इस कार्यवाही में कुसमी तहसीलदार मो. इरसाद अहमद, समिति प्रबंधक बिजय बघेल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Categorized in: