0 तैयारियों को लेकर हुई बैठक

सूरजपुर। भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष के आगमन की तैयारियों को लेकर रविवार को यहाँ भाजयुमो की बैठक आयोजित की गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू के प्रथम जिला आगमन की तैयारियों के सम्बंध में कार्ययोजना बनाई गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल मुरली मनोहर सोनी ने सर्व प्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया। आज के कार्यक्रम प्रभारी भाजयुमो के राष्ट्रीय स्वच्छता प्रकल्प संयोजक सुशांत शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया और कहा कि संगठन में परिवर्तन होते रहना संगठन की परंपरा है। इसी तारतम्य में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का आगमन जिले में होना है आप सभी से मिलने तथा जिला कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित होने के लिए आप सबके बीच होंगे। इस दौरान बाबूलाल अग्रवाल ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से इस आयोजन को सफल बनाने का आव्हान किया। तथा भाजपा के आगामी प्रशिक्षण पर प्रकाश डाला तथा पार्टी की रीति नीति के अनुरूप युवाओं को कार्य करने हेतु मार्गदर्शित किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया कि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष बनने के उपरांत प्रथम जिला आगमन पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भव्य व आतिशी स्वागत करेंगे। अमित साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने से उत्साहित भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके स्वागत में मोटरसाइकिल रैली व सभा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर मंडल के मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेशाध्यक्ष के प्रवास को लेकर जिलेभर के युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है और अतिशीघ्र उनके आगमन पर हम सभी युवा मोर्चा के साथी जोरदार मोटरसाइकिल रैली निकाल कर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन करेंगे। इसी तारतम्य में यह बैठक आयोजित की गई थी जिसमें आवश्यक विषयों पर बातचीत एवं चर्चा की गई तथा सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल भाजपा जिला महामंत्री मुरली सोनी, भाजयुमो जिला महामंत्री संत सिंह, जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष कपिल पांडेय, आशीष सिंह, जिला मंत्री दीपक गुप्ता, अविनाश सहवा, सुनील साहू, मुकेश साहू, मनी बग्गा, सत्यम विश्वकर्मा, पप्पू यादव, अशोक यादव, राजेश साहू, दरोगा सिंह, कैलाश गुप्ता, ज्ञान प्रकाश दुबे, संतोष गुप्ता, विजेंद्र कश्यप, विष्णु, धर्मजीत सिंह, फुल शाह, दीन दयाल सिंह, मानिकचंद पोर्ते, सुनील सिंह, देव साहेब, राहुल अधिकारी, प्रदीप कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह,दिलीप साहू, बजरंग राजवाड़े, त्रिपुरारी साहू, विक्की सोनवानी, मुकेश साहू, किशन देवांगन, तेजप्रताप, छत्रपाल सिंह, हरकेश कुमार,विजय बहादुर, राम कुमार, देव सिंह, ओमप्रकाश सिरदार, विजय गुर्जर, देव गुप्ता, सहीम अंसारी, लालचंद शर्मा, प्रदीप द्विवेदी, विजय गुर्जर, कमल राजवाड़े, संतलाल प्रजापति, रविंद्र भारती, पप्पू साहू, संदीप सरकार, कृष्णपाल बिनझिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फ़ोटो 60

Categorized in: