मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत नई लेदरी में विभिन्न वार्डों में पाइप लाइन विस्तार कार्य एवं सांस्कृतिक भवन के पास फुटपाथ निर्माण हेतु 28 लाख 73 हजार रुपए का भूमि पूजन कर बड़ी सौगात दी है ! भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो शनिवार को नई लेदरी नगर पंचायत के दौरे पर रहे जहां पर उन्होंने नगर पंचायत द्वारा आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए ! सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने नगर पंचायत नई लेदरी में 28 लाख 73 हजार रुपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया!
विधायक श्री कमरो ने वार्ड नं 1 स्थित माँ दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लिए सुख, समृद्धि, उन्नति, प्रगति, खुशहाली की कामना कर विकास कार्यो की आधारशिला रखते हुए 18 लाख 83 हजार रुपये की लागत से नगर पंचायत नई लेदरी के विभिन्न वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 7, 9 एवं 14 में पाईप लाईन विस्तार कार्य एवं 9 लाख 90 हजार रुपये की लागत से सांस्कृतिक भवन के पास फुटपाथ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया ! इस अवसर पर नगर पंचायत नई लेदरी की अध्यक्ष श्रीमति सरोज यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी संजय दुबे, उपाध्यक्ष इंद्रकुमार पटेल, सांसद प्रतिनिधि विष्णु दास, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा दास, महामंत्री शमीना खातून, राजेश सिंह सहित पार्षदगण व नगर पंचायत नई लेदरी के अधिकारी-कर्ममचारीगण उपस्थित रहे!

Categorized in: